जिला पदाधिकारी शेखपुरा शेखर आनंद ने शनिवार 10:00 बजे शेखपुरा एवं चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक स्थिति की गहन जांच की तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गिरहिंडा पहाड़ के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से हुई।