पोहरी: सांसद भारत सिंह ने पोहरी विधानसभा में ₹2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, विधायक कैलाश कुशवाह भी थे मौजूद
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु बुधवार शाम 5 बजे तक कुल ₹2 करोड़ 30 लाख लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।ग्राम हुसैनपुर,ग्राम गूगरगांव,ग्राम सेगड़ा एवं सेवाखेड़ी,ग्राम डांगवर्वे एवं एसवाया में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक कैलाश कुशवाह मौजूद थे।