भरथना: बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल, आग से बचाव के उपाय बताए
बकेवर कस्बा स्थित 50 शैय्या अस्पताल में बृहस्पतिवार 2बजे अग्निशमन विभाग द्वारा आग से सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।मॉक ड्रिल का उद्देश्य अस्पताल में आग लगने जैसी संभावित आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास कराना था।अग्निशमन अधिकारी सुभाष आर्या अपनी टीम के साथ 50शैय्या अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मचारियों व अन्य लोगों मौजूद।