पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में बड़ी संख्या में महिलाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
एक तरफ जहां CM नीतीश कुमार के महिलाओं को लेकर दिए गए बयान के बाद विपक्ष सीएम नीतीश कुमार पर महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगा रहा है तो वहीं गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे भारी संख्या में महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ली। विधान पार्षद संजय कुमार सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े ने निकिता तिवारी के नेतृत्व में सभी महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।