पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन समेत विभिन्न रेल थानों में चला ऑपरेशन मुस्कान, 3 करोड़ 45 लाख रुपए से ज़्यादा के मोबाइल सौंपे गए
पटना जंक्शन समेत पटना के विभिन्न रेल थानों के द्वारा गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को सौंपे गए।जिसकी अनुमानित राशि 1515000 रुपए है।पटना रेल SP अमृतेंदु ठाकुर ने बताया कि अब तक पटना रेल थानों के द्वारा कुल 20 बार लोगों को 2301 मोबाइल दिए गए हैं जिसकी अनुमानित कीमत 34515000 रुपए है।