पटना ग्रामीण: पटना के पास गोलीबारी, 100 से 200 राउंड चले, मुख्यमंत्री को होश नहीं: तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कल पटना के मोकामा में हुई दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना पर बड़ा बयान दे दिया है। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी पटना के पास 100 से 200 राउंड गोलियां चलीं, मुख्यमंत्री को होश नहीं है। गोली चलानेवाले इंटरव्यू दे रहे हैं। पुलिस कुछ नहीं कर रही है।