कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने टॉप 10 वांछित आरोपी को पकड़ा, नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था
Kotkasim, Alwar | May 24, 2026 कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे टॉप 10 वांछित आरोपी अरुण वंशकार को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला है, 7 नवंबर 2025 को पीड़िता के चाचा ने शिकायत दर्ज कराई थी आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था और वह नोएडा में रहकर मजदूरी करता था। आगे की जांच जारी है।