बानसूर: अलवर में खाद-बीज विक्रेताओं ने की सांकेतिक हड़ताल, दुकानें रहीं बंद
Bansur, Alwar | Apr 27, 2026 जिले में खाद-बीज विक्रेताओं ने सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। यह हड़ताल राजस्थान एग्रीकल्चरल इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर महाराष्ट्र के विक्रेताओं के समर्थन में की गई। बानसूर, हरसोरा और आलनपुर सहित कई क्षेत्रों में दुकानें पूरी तरह बंद रही।