गुनौर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेवा में शनिवार दोपहर लगभग 3:00 बजे कलेक्टर पन्ना उषा परमार ने पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, लैब, कक्षाओं, स्वच्छता तथा स्मार्ट क्लास की स्थिति का जायज़ा लिया।