उज्जैन शहर: आधी रात को निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखने रामघाट मार्ग पहुंचे कलेक्टर,गैबियन वॉल कार्य जल्दी पूर्ण करने के निर्दश
उज्जैनः सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने देर रात हरसिद्धि की पाल से रामघाट और ढाबा रोड से श्री सत्यनारायण मंदिर तक चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट मार्ग पर रिटर्निंग वॉल और गैबियन वॉल का निर्माण चार दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बाबा महाकाल की पहली सवारी से पहले मार्ग तै