मंझनपुर: जिला पंचायत परिसर मंझनपुर में भाकियू ने की बैठक, समस्याओं से संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिला पंचायत परिसर मंझनपुर में बैठक कर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा। डीएम ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की है।