कुर्था: विश्व पर्यावरण दिवस पर अरवल जिला में चला विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता और हरियाली का दिया गया संदेश
Kurtha, Arwal | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, अरवल के निर्देश तथा उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार के मार्गदर्शन में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।