कुंडम: आदिवासी अंचल कुण्डम में महिला डेस्क शोपीस बना, जबलपुर से पुलिस आने पर ही दर्ज होती है दुष्कर्म की एफआईआर
मध्य प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क की मौजूदगी का दावा करने वाला पुलिस महकमा जबलपुर से 40 किलोमीटर दूर कुण्डम थाने में पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। यहाँ विडंबना यह है कि महिला डेस्क की आलीशान बिल्डिंग तो खड़ी कर दी गई है, लेकिन उसमें किसी महिला पुलिसकर्मी या अधिकारी की तैनाती ही नहीं की गई है। नतीजा यह है कि मीलों दूर घने जंगलों और ग्रामीण इलाकों से अपनी फ