रायडीह: पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी में “वन्य रक्षा बंधन” कार्यक्रम संपन्न, पेड़ों की रक्षा का लिया संकल्प
Raidih, Gumla | May 18, 2026 रायडीह प्रखंड के रमजा में पालकोट वन्य प्राणी आश्रयणी के तत्वावधान में रविवार 17 मई 2026 को ईको विकास समिति रमजा में “वन्य रक्षा बंधन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बैगा, पहान, ग्रामीणों, ईको विकास समिति के सदस्यों तथा वन विभाग के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।