वन विभाग के अनुभूति कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के दल ने माधव राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान वन विभाग के रेंजर वृंदावन यादव और सामान्य वन मंडल परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल सिंह ने बच्चों को वनों की विविधता और महत्व के बारे में गहन जानकारी प्रदान की।