छर्च गांव निवासी दिनेश जाटव ने बताया कि रविवार की दोपहर उसके दोनों बेटे संजीव और अजय जाटव बाइक पर सवार होकर खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में उसके दोनों बेटे घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।