शिवपुरी नगर: सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान,भाजपा कार्यालय पर हुआ जिला कार्यशाला का आयोजन
भाजपा अब शिवपुरी में भी गांव चलो अभियान की शुरुआत करने बाली है। इसी को लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बतया कि गांव चलो अभियान कार्यक्रम में 24 घंटे के लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के नेता पदाधिकारी गांव गांव प्रवास करेंगे।