गुरुआ: पंचायती राज लोकतंत्र की मजबूत नींव: थानाध्यक्ष
Gurua, Gaya | Apr 24, 2026 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुक्रवार की साम 4 बजे गुरुआ थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत व्यवस्था की महत्ता, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नींव है।