बोध गया: म्यांमार के राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर में बोधि वृक्ष और मुचलिंद सरोवर के दर्शन किए, विश्व शांति की कामना की
Bodh Gaya, Gaya | May 30, 2026 म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग हाइंग महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित करते हुए विधिवत पूजा की और विश्व प्रसिद्ध पवित्र बोधि वृक्ष का दर्शन किया। राष्ट्रपति ने बोधि वृक्ष के समीप पुष्प अर्पित कर शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की।