मांट: सम्पूर्ण समाधान दिवस में जमीन, चकरोड और पेयजल से संबंधित शिकायतें पहुंचीं
Mat, Mathura | Oct 17, 2026 तहसील मांट में शनिवार को एसडीएम चंद्रभूषण प्रताप की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें जमीन, चकरोड, पेयजल और राशन से संबंधित शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।