सिमरिया: जन-मन के श्रमदान से भविष्य सुरक्षित, पन्ना में ऐतिहासिक बावड़ियाँ फिर से जी उठीं!
Simariya, Panna | May 31, 2026 पन्ना जिले में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत जल स्रोतों को नया जीवन देने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। जन अभियान परिषद के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने मिलकर बख्तरी, बांधीकला और तरौनी की प्राचीन बावड़ियों की कायापलट कर दी। श्रमदान के बाद सभी ने इन जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।