जहानाबाद: पटना जंक्शन पर मिला जहानाबाद से लापता महिला पुलिस जवान का किशोर पुत्र, परिजनों के साथ सकुशल घर लौटा
जहानाबाद: नगर थाना क्षेत्र से लापता हुआ किशोर प्रशांत राज सकुशल बरामद कर लिया गया। किशोर के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना नगर थाना में दी थी। खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोर पटना जंक्शन पर रात में सोया हुआ मिला। इसके बाद रविवार को परिजन किशोर को लेकर नगर थाना पहुंचे और आवश्यक लिखित प्रक्रिया पूरी की। थाना किंजर क्षेत्र के खोजन गांव निवासी है।