फिरोज़ाबाद: दक्षिण थाना क्षेत्र में कांच उद्योग के सामने स्पा सेंटर पर मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची, तीन को पकड़ा
थाना दक्षिण क्षेत्र कांच उद्योग के सामने चल रहे एक स्पा सेंटर पर मारपीट की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस टीम पहुंची। शांति भंग में तीन लोग पकड़ते हुये कार्यवाही की गई। रविवार रात नौ बजे करीबन थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि झगडे की सूचना पर मिली शिकायत पर तीन लोग शांति भंग में पकड़कर कार्यवाही की है। पहले ही गाली गलौज को लेकर मुकदमा भी लिखा है।