फिरोज़ाबाद: थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने 4 शिकायतों में ठगे गए ₹1,33,000 कराए वापस
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा थाने पर प्राप्त 04 शिकायतों में साइबर अपराधियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से ठगे गये एक लाख तैंतीस हजार रूपये वापस कराए गए। उक्त घटनाक्रम को लेकर थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा रविवार साय सात बजे क़रीबन मीडिया को जानकारी दी गई। साथ ही जनता को संदेश दिया कृपया अपना ओटीपी शेयर न करें साथ ही किसी अन्जान लिंक पर क्लिक न करें।