धमतरी: जिले में 89 स्कूल भवन टूटेंगे, शिक्षा विभाग ने शासन को लिखा पत्र
धमतरी जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्रायमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक 1081 स्कूल संचालित हो रहे हैं। जहां शासन के निर्देश पर 16 जून से नये शिक्षण सत्र की शुरूआत हो जाएगी। इन स्कूलों में में 89 ऐसे स्कूल भवन हैं जो डिसमेंटल के लायक हो गये हैं। इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से शिक्षा विभाग द्वारा विभाग को भेजी गई है।