कालपी: कालपी में मंत्री संजय निषाद मंच पर कार्यकर्ता पर भड़के, बोले- तुम नहीं करोगे, तुम्हारा बाप करेगा, वीडियो वायरल
Kalpi, Jalaun | Jul 2, 2026 कालपी पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर एक कार्यकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यकर्ता द्वारा अपनी बात कहने पर मंत्री संजय निषाद भड़क उठे, इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि संगठन में काम तुम नहीं करोगे तुम्हारा बाप करेगा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।