कुर्था: कुर्था में कृषि विभाग के द्वारा खरीफ महा अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Kurtha, Arwal | Jun 15, 2026 कुर्था प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में कृषि विभाग के द्वारा शारदीय खरीफ महा अभियान के तहत सोमवार को दोपहर 12:00 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मी रानी ने संबोधित किया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।