पोहरी: श्याम मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल की बैठक, पूर्व मंत्री राठखेड़ा हुए शामिल, 3 राज्यों में भाजपा की जीत का मनाया जश्न
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार दोपहर 3 बजे पोहरी विधानसभा के मंडल पोहरी में श्याम मैरिज गार्डन में मंडल की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता पूर्व राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने की। बैठक में शक्ति केन्द्र बैठकों की संरचना पर चर्चा की गई।