चाचौड़ा: पेची में ज़मीन विवाद को लेकर भाइयों पर मारपीट का आरोप, बहन के साथ पीड़ित ने गुना एसपी से की शिकायत
Chachaura, Guna | May 19, 2026 चाचौड़ा थाना के पेची गांव निवासी फरियादी लक्ष्मण मीणा ने गुना एसपी से अपनी बहन के साथ 19 मई दोपहर शिकायत की है। लक्ष्मण मीणा ने आरोप लगाया गांव वालों के सामने बंटवारे के बाद भाई डेढ़ बीघा जमीन हथियाने मारपीट कर रहे है। पत्नी की मारपीट की गंभीर घायल अस्पताल में है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है पर कार्यवाही न होने से एसपी से शिकायत में कार्यवाही की मांग की है।