बज्जू: बज्जु के राववाला में अवैध जिप्सम खनन का मामला रणजीतपुरा थाने में दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Bajju, Bikaner | Jun 5, 2026 बज्जू के चक 9 एएम प्रथम क्षेत्र में राजस्व भूमि पर अवैध जिप्सम खनन के मामले में पुलिस थाना रणजीतपुरा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई उप तहसीलदार रणजीतपुरा रमेश कुमार पुत्र मनीराम (उम्र 51 वर्ष), निवासी चक 27 एमएल, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर द्वारा दी गई लिखित रिपोर्ट के आधार पर की गई।