भरथना: लखना कालिका देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की उमङी भारी भीड़, किए देवी के दर्शन
लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देर शाम तक उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। साथ ही मंदिर पर नवविवाहित जोड़ों ने देवी की पूजा अर्चना की, छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार भी हुए। जबकि मंदिर परिसर आसपास के स्थान पर पुलिस फोर्स तैनात रही।