कुटुंबा: कुटुंबा में एमडीएम के 40 बोरा चावल वापस ले जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने हेडमास्टर पर बेचने का लगाया आरोप
कुटुंबा प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय किशुनपुर में शनिवार को मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के चावल को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विद्यालय के लिए पहुंचे 42 बोरा चावल में से केवल दो बोरा ही उतारा गया, जबकि शेष 40 बोरा पिकअप से वापस ले जाए जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने संडा बालूगंज मोड़ के पास वाहन रोक दिया और चावल बेचने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।