मुजफ्फरनगर जिले की नगर पंचायत बुढ़ाना की ओर से स्थापित आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सार्वजनिक लाइब्रेरी का शनिवार को भव्य लोकार्पण मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन उमा त्यागी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
मुजफ्फरनगर जिले की नगर पंचायत बुढ़ाना की ओर से स्थापित आधुनिक एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सार्वजनिक लाइब्रेरी का शनिवार को भव्य लोकार्पण मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लोकार्पण समारोह के दौरान मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने सीबीएसई एवं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन उमा त्यागी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। - Nighasan News