सोनो: मोहर्रम पर्व को लेकर सोनो पुलिस प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी
Sono, Jamui | May 28, 2026 सोनो प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस बल द्वारा लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को दोपहर 2 बजे झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।