जशपुर: पति की हत्या कर शव सूटकेस में छिपाने वाली पत्नी को आजीवन कारावास, बहुचर्चित संतोष भगत हत्याकांड में आया फैसला
जशपुर जिले के बहुचर्चित संतोष भगत हत्याकांड में कुनकुरी अपर द्वितीय सत्र न्यायाधीश बलराम कुमार देवांगन की अदालत ने गुरुवार को आरोपी पत्नी मंगरीता भगत (45) को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने के अपराध में भी दोषसिद्धि करते हुए अर्थदंड लगाया। फैसले में अदालत ने स्पष्ट कहा कि ऐसे जघन्य अपराध में किस