बटियागढ़: बटियागढ़ की छोटी चढाई पर बीच सड़क पर कन्टेनर ट्रक पलटा,दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगा
बटियागढ़ थाना क्षेत्र की छोटी चढाई पर कन्टेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,रविवार दोपहर करीब 3 बजे बीच सड़क पर ट्रक पलटने से दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर यातायात बाधित हो गया और हाइवे पर सैकड़ो की संख्या में वाहन फंस गए बताया जा ट्रक उत्तरप्रदेश की तरफ से रायपुर जा रहा था जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया,घटना में कन्टेनर ट्रक चालक मामूली घायल हुआ