महेशपुर: एठापाड़ा में नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया
महेशपुर के एठापाड़ा गांव में पुराने 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। झामुमों नेत्री उपासना मरांडी की पहल पर विद्युत विभाग ने यह काम गुरुवार को पूरा किया। ग्रामीणों ने बिजली की समस्या दूर होने पर राहत जताई और उपासना मरांडी को धन्यवाद कहा।