देहरादून: पुलिस लाईन में पुलिस ब्रीफिंग का आयोजन, प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा तैयारियों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून दौरे के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल को अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना/सुरक्षा व अन्य उच्चाधिकारियों ने पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम की सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिये गये हैं।