रन्नौद: खतौरा में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया, मौके पर शराब नष्ट की गई
शिवपुरी-इन्दार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से कच्ची शराब जब्त की है।इंदार थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि थाना इन्दार पुलिस इलाका भ्रमण पर थी। इसी दौरान ग्राम खतौरा के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बारोद में तालाब के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब लेकर खड़ा था।