गुना नगर: सुगन चौराहे पर लस्सी में निकला कॉकरोच, ग्राहक परेशान, फूड विभाग में शिकायत
गुना में 27 अप्रैल शाम 5 बजे सुगन चौराहे स्थित राजेंद्र टी स्टॉल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब खरीदी गई लस्सी में कॉकरोच निकल आया। ग्राहक मोनू सेन के बेटे ने आधा गिलास पी लिया था। शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन मौके पर पहुंचे और जांच के लिए दही का सैंपल लिया। दुकानदार ने लापरवाही से इनकार किया, अब लैब रिपोर्ट का इंतजार है।