बिलासपुर: ग्राम कोयला में मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार किसान की हुई मौत
रविवार को दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम कोयला निवासी पूरण लाल मौर्या शनिवार को शाम साढ़े सात बजे अपने खेत से काम करके घर लौट रहे थे। ग्राम कोयला के मोड पर मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।