शाजापुर: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से शाजापुर शहर के कई हिस्सों में देरी से हुआ जल प्रदाय, लोगों को हुई परेशानी
बुधवार को शाजापुर के टेंशन चाैराहे पर नगर पालिका द्वारा जल वितरण की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के वजीरपुरा, नई सड़क, नीमबाड़ी, भट्ट मोहल्ला, शहीद नगर सहित विभिन्न मोहल्ले में तय समय से देरी से जल प्रदाय हुआ। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।बुधवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बड़ी मात्रा में पानी बेकार बह गया।