शाजापुर: नगर में हिंसक हो रहे कुत्ते, लगातार डॉग बाइट की बढ़ रही हैं घटनाएं ,नगर पालिका की अनदेखी हो सकती है जानलेवा साबित
नगर में लगातार डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ रही हैं। गली मोहल्ले चौराहो पर समूह में मौजूद स्ट्रीट डॉग कभी भी किसी पर भी हमला बोल देते हैं।ऐसी कोई घटनाएं और उनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैंजिनमे गली मोहल्लों के आवारा कुत्ते छोटे बच्चों और मवेशियों पर हमला करते दिख रहे हैं।नपाध्यक्ष का फिर एक बार दावा है एक हफ्ते में आवारा कुत्तों का बधियाकरण शुरू हो जाएगा।