शाजापुर: प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल को किया लाँच जिसका लाइव प्रसारण स्थानीय गांधी हाल में देखा गया
शाजापुर, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांय 4.00 बजे पीएम-सूरज राष्ट्रीय पोर्टल को लाँच किया गया। पी.एम. सूरज पोर्टल लांच कार्यक्रम का लाईव प्रसारण स्थानीय गांधी हॉल में देखा गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।