शाजापुर: रेलवे कॉलोनी के सरकारी क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
रेलवे कॉलोनी में बने सरकारी क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। क्वार्टर के पास रह रहे पड़ोसियों ने जब घर में से धुआं उठते हुए देखा तो डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया।आग की चपेट में कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं।आसपास के लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।