मंझनपुर: नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता को पीटकर भगाने का मामला, एसपी के आदेश पर मंझनपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसे छुड़ाने पहुंचे माता-पिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।