पीपलखूंट: ऑपरेशन त्रिनेत्र में सुहागपुरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, 7.32 ग्राम MD, स्कूटी और कार की गई ज़ब्त
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना सुहागपुरा ने अवैध मादक पदार्थ एमडी की खरीद-फरोख्त के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.32 ग्राम एमडी, एक स्कूटी, एक स्विफ्ट कार एवं 44 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधि