सैदपुर: गैस एजेंसियों ने शासन के दावों का उड़ाया मखौल, मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे लोगों में पुलिस ने बांटे सिलिंडर
सादात स्थित भाग्यलक्ष्मी इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने एजेंसी पर मनमाने तरीके से सिलेंडर वितरण करने का आरोप लगाया। बवाल की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और गैस सिलेंडरों का व्यवस्थित वितरण कराया, तब जाकर मामला शांत हुआ।