सेन्ट्रल जेल रोड स्थित सिपाही घाट पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम साहिला ने पतंग महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि समेत अन्य अधिकारियों ने पतंग उड़ाया।