पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी गाँव पुरुनियाँ में विगत दिन आंधी तूफान आने से लगभग सात दिन से बिजली गांव में नहीं रहने से गांव के ग्रामीण काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। बच्चे रात के अंधेरे में पढ़ नहीं पा रहे हैं और रात होने पर सांप बिच्छू का भी डर लगा रहता है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को बिजली की समस्या से अवगत कराया।